प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- कटरिया निवासी सुनील कुमार प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि गुरुवार को किशुनगढ़ निवासी रिश्तेदार की नातिन की शादी में भाई अनिल के साथ गया था। शादी में द्वार पूजा के समय डीजे पर चल रहे गाने पर लोग डांस कर रहे थे। डांस के दौरान मारपीट होने लगी। यह देख पीड़ित अपने भाई के साथ बीच-बचाव करने लगे। इस पर सांगीपुर थाने के कल्याणपुर निवासी बारात आए सुनील, धर्मेन्द्र व दिनेश निवासी गदियान थाना सांगीपुर ने मिलकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...