रुडकी, फरवरी 19 -- रुड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलौर क्षेत्र के निकट गुरुवार को चलती ऑल्टो कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार में सवार व्यक्ति शादी में जा रहा था। गनीमत रही कि समय रहते व्यक्ति कार से बाहर निकल गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। साथ ही वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...