गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पालम विहार इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। ई-ब्लॉक के एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब सवा दो किलो चांदी, सोने के आभूषण, कीमती साड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय पीड़ित परिवार मुंबई में एक शादी समारोह में गया हुआ था। चोरी किया गया सामान की कीमत लगभग छह लाख रुपये से ज्यादा है। 71 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र मोहन भार्गव ने पुलिस को बताया कि वे 26 दिसंबर को सपरिवार मुंबई में एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। 31 दिसंबर की शाम जब वे वापस लौटे, तो घर के पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली। अंदर का नजारा और भी खौफनाक था। चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़ दिया था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से केवल गहने ही नहीं, बल्कि घर में रखे चांदी के बर्तन और सजावटी सामान...