फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना उत्तर क्षेत्र शादी में गए युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। लोगों ने नाले में शव देख तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर इसकी पहचान की। थाना उत्तर के नगला करन सिंह निवासी 30 वर्षीय कैलाश पुत्र जय श्री राम मंगलवार की शाम रैपुरा रोड स्थित लक्ष मैरिज होम में शादी समारोह में भाग लेने के गया था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। उसका शव बुधवार को रैपुरा रोड पर स्थित नाले में पड़ा मिला। लोगों ने नाले में शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अविवाहित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.