बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। शादी समारोह में गए युवक से उसके सालों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़ित ने बारादरी थाने में शाहजहांपुर के सात आरोपियों पर रिपोर्ट लिखाई है। बारादरी के मोहल्ला कांकर टोला निवासी मोईन खान ने बताया कि 28 नवंबर को वह अपने दोस्त के शादी समारोह की दावत में पीलीभीत बाईपास स्थित बारातघर गए थे। रात नौ बजे जब वह पार्किंग से अपनी बाइक निकाल रहे थे तो शाहजहांपुर में कटरा निवासी उनका साला शाहनवाज, उवैश, हारुन ने अपने दोस्त गुलरेज व अन्य लोगों के साथ उन्हें घेर लिया। गालीगलौज कर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। इस दौरान उनकी घड़ी और 61 सौ रुपये भी गिर गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...