बिजनौर, जून 21 -- थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के एक गांव में शादी में खाना खत्म होने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। मारपीट में एक ही पक्ष के करीब तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक नेता जी भी लात घूंसे बरसाते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। वही शादी का खाना खा रहे मेहमानों और ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया। जब खाना खत्म होने के बाद एक महिला द्वारा खाना मांग लिया गया, जिसके बाद शुरु कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट में एक ही पक्ष के करीब तीन लोग घायल हो गए है जिसमें किसी का कान फट गया है, तो किसी का हाथ सूज गया। मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.