गढ़वा, मई 31 -- कांडी। कांडी पंचायत अंतर्गत नैनाबार की एक बेहद गरीब परिवार की लड़की की शादी में पंचायत के लोगों ने बढ़ चढ़ कर आर्थिक सहयोग किया। पंचायत मुखिया विजय राम के आह्वान पर लोगों ने बिना देरी किए सहयोग राशि जमा करना शुरू कर दिया। नैनाबार गांव निवासी अयोध्या रजवार की बेटी की शादी 30 मई को संपन्न हुई। लड़की की सिर्फ विधवा मां है। लड़की की मां मुखिया से मदद की गुहार लगाई थी। उसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। उसके बाद लोगों ने 33 हजार रुपये से अधिक की मदद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...