बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पिलखांव में वैवाहिक आयोजन में आए एक व्यक्ति संग मारपीट की घटना सामने आई है। इसी गांव के रहने वाले राजेश कुमार सोनी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके घर पर गत 19 फरवरी को बरात आई थी। खान-पान के समय नाच-गाने की बात को लेकर तीन लोगों ने मिलकर उनके जीजा को मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रघुपति प्रजापति, रमवापुर निवासी लवकुश यादव और विश्नोहरपुर निवासी जुबेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.