हापुड़, नवम्बर 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गोयल मंडप में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में युवक के हाथ की हड्डी टूट गई। जिसके बाद लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी गौरव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 16 नवंबर को वह अपने गांव दोयमी से एक शादी में शामिल होने के लिए पिलखुवा के गोयल मंडप में गया था। मंडप से खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के रहने वाले कोमल, आशू उर्फ अश्वनी और कपिल ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तब तक आरोपियों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.