अलीगढ़, फरवरी 19 -- डीह (रायबरेली), संवाददाता। प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले चंदन मिश्रा बुलंदशहर में विक्रांत धर्म कांटा में काम करता था। इसी दौरान उसकी बुलंदशहर के रहने वाले मुकेश से उसकी दोस्ती हुई। धीरे-धीरे मुकेश के परिवार और रिश्तेदारों से भी नजदीकी बढ़ती गई और घर आना जाना हुआ। चंदन मिश्रा की चचेरी बहन की शादी पर सभी को निमंत्रण दिया गया और वह लोग बुलंदशहर से ट्रेन से रायबरेली पहुंचे। बुलंदशहर से रेलवे स्टेशन पहुंचे साथियों की सूचना पर चंदन मिश्रा कार चालक अभिषेक सिंह के साथ उन्हें घर लाने के लिए रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचा। सभी लोग कार में सवार होकर सांगीपुर जा रहे थे। इसी बीच रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर डीह थाने के गोपालपुर के पास अचानक सड़क पर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बुल...