अलीगढ़, नवम्बर 24 -- गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के नयाबांस में शादी समारोह में शामिल होने आए जेसीबी चालक को रविवार रात को ट्रक ने कुचल दिया। वे अपने बहनोई के साथ मैरिज होम के बाहर खड़े थे। ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से निकल जाने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से मथुरा के राया क्षेत्र के गांव खिरारी निवासी 45 वर्षीय जयपाल सिंह करीब 20 साल से गोंडा के धारा की गढ़ी, नगला सबल उर्फ गोंडा में रहकर जेसीबी चलाने का काम करते थे। रविवार रात को वे गोंडा क्षेत्र के नयाबांस स्थित आरवी सेलिब्रेशन में जेसीबी मालिक के बेटे राजू सिंह के शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहनोई गांव नयाबांस निवासी राजन सिंह के साथ गए थे। दावत खाने के बाद दोनों मैरिज होम के बाहर सड़क किनारे कच्चे में खड़े होकर बातचीत कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.