मोकामा (पटना), अप्रैल 7 -- बिहार के पटना जिले के मोकामा में सोमवार को गंगा नदी में एक ही परिवार के पांच युवक डूब गए। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना दरियापुर गांव में हुई। सभी लोग बाहर रहकर काम करते थे और शादी समारोह में शामिल होने गांव आए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार गंगा नदी में बालू की अवैध कटाई के चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय गोताखोरों ने तीन युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों की पहचान मोहम्मद मेराज, मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद अमीर के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे एक शादी समारोह में गांव आए थे। सोमवार को गंगा नदी में नहाने चले गए। तभी गहरे पानी में जाने से वे अचानक डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुछ युवको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.