आगरा, फरवरी 24 -- अमांपुर के एटा रोड पर पेट्रोल पंप के निकट एक ही परिवार की मौत के बाद सहावर के गांव नगला वधिक के लोग सदमे में हैं। सत्यवीर की ससुराल व रामश्री का मायका नगला वधिक में ही है। रामश्री की वृद्ध मां, पिता व परिवार के सदस्यों ने बताया कि रामश्री गांव में गत 10 फरवरी को अपने मौसेरी बहन के विवाह में परिवार के साथ नगला आई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के दौरान रामश्री ने परिवार के साथ माता-पिता, भाई व भाभियों से हालचाल जाने। मंगलवार को नगला बधा में रामश्री की मां उर्मिला कहती हैं कि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ रामश्री आई थी। उसकी मौसी की बेटी का विवाह 10 फरवरी को गांव में ही था। सत्यवीर बाइक पर बैठाकर रामश्री व बच्चों को लेकर आए थे। विवाह समारोह में खुशीपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान सभी लोगों ने मिलजुलकर फोटो भ...