हमीरपुर, फरवरी 8 -- कानपुर-सागर हाईवे पर लगने वाला जानलेवा जाम की समस्या से निपटने को लेकर पुलिस के पास भी कोई ठोस प्लान नहीं है। हाईवे का रखरखाव करने वाली संस्था के ढुलमुल रवैए ने इस हाईवे पर सफर करने वालों को मुसीबत में ढकेल रखा है। खराब और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में अभी भी ढिलाई बरती जा रही है। यमुना नदी के पुल पर संस्था ने 20 दिन से खराब हाइड्रा खड़ा रखा है। जबकि इस दरम्यान कई बार जाम भी लगा रहा। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस के पास क्रेनों का अभाव है। एकमात्र छोटी क्रेन मशीन भी माघ मेले के चलते प्रयागराज भेज दी गई थी, जो अभी तक वापस नहीं लौटी है। शादी-ब्याह की सहालग शुरू हो चुकी है। इन दिनों में कानपुर-सागर हाईवे पर जाम की स्थिति विकट हो जाती है। इससे पूर्व भी शादी-ब्याह की सहालग के दौरान लगे जाम की वजह से लोगों को कई-कई किमी तक पैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.