फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शादी बारात के चलते शहर मेें ट्रेफिक का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में प्रमुख मार्गो पर खासतौर पर रात के समय बारात चढ़ते समय लंबा जाम लग गया। इसमें फंसकर लोग परेशान हो गये। जैसे तैसे जाम खुला तब कहीं जाकर लोग इधर से उधर हो सके। बुधवार की रात 9:15 बजे जिला जेल चौराहे पर लंबा जाम लग गया। यह जाम महरूपुर सहजू तक पहुंच गया। ऐसे में कानपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। जाम में कई कारें आड़ी तिरछी फसी थी इससे भी दिक्कत खड़ी हो गयी।जाम को लेकर लोग परेशान हो गये। जैसे तैसे जाम हटा। करीब एक घंटे तक यहां पर जाम का झाम रहा। बढ़पुर में रात 10 बजे के करीब क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने लंबा जाम लग गया। यहां पर भी वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गयीं। इससे पहले देवी मंदिर के नजदीक जाम लगा। जैसे तैसे यह जाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.