मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। घर में सम्मान न मिलने और शादी न कराने से नाराज एक युवक गुरुवार की शाम साढ़े तीन बजे 70 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लगभग एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर युवक नीचे उतरा। मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां इलाके का है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां रोड निवासी 25 वर्षीय जुनैद शाम लगभग साढ़े तीन बजे घर के पास एक लान के परिसर में पहुंचा। वहां एक मोबाइल लगा हुआ था। युवक उसी मोबाइल टावर पर चढ़ने लगा। टावर पर युवक को चढ़ते देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। युवक मोबाइल टावर पर लगभग 70 फीट ऊपर चढ़कर रुक गया। घरवालों पर ही आरोप लगाने लगा। मेरी शादी नहीं करा रहे हैं। साथ ही उसे घर में भी सम्मान नहीं मिल रहा है। उधर मोहल्ले के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.