प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट इलाके में दंपती के घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। पीपल गांव निवासी मन्नालाल भारतीय ने पुलिस को बताया कि दस मार्च 2025 को सुशीला भारतीय से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि सुशीला के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे और 14 जून को उन लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पीड़ित पर हमला कर दिया जिसके चलते सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, पत्नी से गाली गलौज करते हुए उसकी आंख फोड़ने की कोशिश करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए है। पीड़ित ने एयरपोर्ट थाने में गोलू, कुलदीप, संदीप, रोहित, अमित और शिमला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.