धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता हीरापुर निवासी एक युवती ने दामोदरपुर निवासी सुब्रतो मंडल पर गंभीर धमकी देने का आरोप लगाया। रविवार को धनबाद थाना की पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने बताया कि सुब्रतो उन्हें धमकी दे रहा है कि यदि वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उन पर तेजाब फेंक देगा। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता में नौकरी करती है। वहीं सुब्रतो मंडल से उनकी पहचान हुई। सुब्रतो उनसे एकतरफा प्यार करने लगा। वह उन पर भी प्यार करने का दबाव डालने लगा। मना करने पर भी वह नहीं माना। पिछले दिनों वह अपने घर आई तो सुब्रतो भी धनबाद आ गया। अलग-अलग नंबरों से फोन करके वह परेशान करने लगा। जब युवती ने भाव नहीं दिया तो वह युवती के घर पहुंचा और लड़की का हाथ पकड़ कर उससे मारपीट की। मोबाइल भी छीन लिया। धमकी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.