दरभंगा, सितम्बर 21 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी करने के लिए परेशान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि लड़की को शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डर से उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जब कभी वह घर से निकलती है तो बदमाश छेड़खानी करने लगता है। मामले में लड़की की मां ने थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने इस मामले में जयदेवपट्टी निवासी विकास कुमार शर्मा पर पॉस्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष बलबंत कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.