प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी इलाके के ही युवक से तय की है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद मऊआइमा के मऊदोषपुर निवासी गंगोली बिंद उस पर अपने साथ शादी करने का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा है। गंगोली 20 नवंबर को दो अन्य के साथ उसके घर आकर बेटी पर तेजाब डालकर बदसूरत करने की धमकी देने लगा। जहां शादी तय हुई है वहां भी जाकर धमकी दी। युवती के पिता ने गंगोली और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...