शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- शादी डॉट कॉम पर हुई दोस्ती के बाद क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर न्यू कॉलोनी लोधीपुर निवासी युवक से करीब 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। न्यू कॉलोनी लोधीपुर निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि शादी डॉट कॉम पर संजन जैन नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। बातचीत बढ़ने पर महिला ने व्हाट्सएप पर संपर्क करने को कहा। इसके बाद उसने एक वेबसाइट पर आईडी बनवाकर क्रिप्टो ट्रेडिंग कराने की बात कही। महिला ने खुद भी उसी प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करने का दावा किया। शुरुआत में दो से ढाई लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया, जिससे विमलेश का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद महिला ने बताया कि उसके अंकल एक दूसरी साइट पर ट्रेडिंग कराते हैं, जहां नुकसान नहीं...