अररिया, मार्च 1 -- पलासी । (ए.सं.) प्रखंड के फुलसारा गांव की बीबी असलेतुन ने अपनी पुत्री की निकाह की बात को लेकर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने के साथ-साथ मारपीट व छिनतई की आरोप लगाते हुए पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज केस में परवेज, नुरूल, साइला, आसमीन खातुन व सुवा शामिल हैं। घटना 23 फरवरी की है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा कि उनकी पुत्री की निकाह कर नेपाल के मो. नुरशाद आलम के होने की बात को लेकर उक्त लोगों द्वारा गाली-गलौज करने लगा। जब उनकी पुत्री द्वारा गाली ग्लौज देने से मना करने पर उपयुक्त नामजदों द्वारा गाली ग्लौज, अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा। इस क्रम में उनलोगों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना 23 फरवरी की है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.