संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दही थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में सोमवार सुबह एक महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता का शव उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई और आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, नवविवाहिता के पिता ने दामाद और उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली 24 वर्षीय स्वेच्छा वर्मा का घर के कमरे में फंदे पर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से प्रेम विवाह के रूप में संपन्न हुआ था, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि स्वेच्छा का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौ...