मैनपुरी, जनवरी 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुर में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण शव को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार दोपहर ग्राम गुलाबपुर में 22 वर्षीय स्मिता पत्नी पुष्पेंद्र यादव ने घर के कमरे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब सास सुनीता देवी ने स्मिता को फंदे पर लटके देखा तो उसकी चीख निकल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका की शादी आठ माह पूर्व हुई थी, उसका पति दिल्ली में रहकर अपने पिता के साथ नौकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.