बेगूसराय, जनवरी 9 -- बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरीपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब शादी के महज दो महीने बाद दुल्हन की धोखाधड़ी से सदमे में आए उसके पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शैलेश कुमार के रूप में हुई है, जो नरहरीपुर गांव निवासी फुचो सिंह का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, शैलेश भागलपुर जिले के सुल्तानपुर में एक निजी संस्थान में कार्यरत था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसके साथ उसकी दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह किया और इसके बाद शैलेश अपनी पत्नी को लेकर अपने पैतृक गांव नरहरीपुर आ गया। परिवार ने इस विवाह को स्वीकार कर लिया और नई बहू को सम्मानपूर्वक घर में रखा गया। शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे। युवती ने भी घर के लोगों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.