अमरोहा, फरवरी 18 -- शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर घबराए पति ने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट देखकर होश उड़ गए। चिकित्सक ने रिपोर्ट में नई नवेली दुल्हन के 11 सप्ताह एक दिन की गर्भवती होने की पुष्टि की। शादी के 17वें दिन खुले इस राज के बाद ससुराल वाले उसे मायके छोड़ आए। पीड़ित युवक ने अब ससुराल पक्ष के लोगों पर धोखे में रखकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन की सेहत तीन-चार दिन तो ठीक-ठाक रही लेकिन एक सप्ताह बाद अचानक उसे पेट दर्द हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.