जामताड़ा, अगस्त 5 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हांसी पहाड़ी में रहने वाली एक विवाहिता ने सोमवार को फांसी लगाकर अपमी जान दे दी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय पूजा देवी, पति रोहित यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी, इंस्पेक्टर राजेश मंडल, थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, एएसआई अरुण मल्लिक सहित जवान मौके पर पहुंचे। मृतका का मायका हिन्दुस्तान केबल्स में है। पूजा की शादी 16 माह पूर्व हांसी पहाड़ी में रहने वाले युवक रोहित यादव से हुई थी। मृतका को एक दूध मुंहा बच्चा भी है। मायके वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी पुत्री बहुत सीधी साधी थी। वह अचानक से फांसी लगाने जैसा कदम नहीं उठा सकती है। वहीं मृतका के सास एवं ससुर ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे हमलोग मवेशी को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान मेरी बहू ने अचानक लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.