महाराजगंज, जून 21 -- चिउटहां, हिन्दुस्तान संवाद। शादी के 11वें दिन ससुराल में दिव्यांग विवाहिता अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी के साथ सिन्दुरिया पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय शव को कमरे से बाहर निकाल कर रखा गया था मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। घुघली थानाक्षेत्र के अमोढ़ा गांव की रहने वाली संजू गुप्ता(25) की शादी बीते नौ जून को सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी राम अवध के साथ हुई थी। पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हैं। पति रामअवध मूक बधिर है। संजू दाएं पैर से दिव्यांग थी। ससुराल में पति-पत्नी के अलावा सास रहती है। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.