बागपत, फरवरी 22 -- बड़ौत। शहर में शादी-समारोहों के कारण रविवार को पूरा शहर जाम हो गया। शहर तो क्या दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से लेकर अन्य सभी सम्पर्क मार्गों पर जाम के झाम में लोग घँटों फंसे रहे। पिछले तीन दिनों से सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। सुबह से ही लगना शुरू हुआ जाम देर शाम तक जारी रहने लगा है। शहर को पार करना तो जैसे नाकों तले चने चबाने जैसा महसूस होता है। बावली रोड तिराहा, छपरौली चुंगी चौराहा, दिल्ली बस स्टैंड, बिजरौल रोड, बिनोली रोड तिराहे को पार करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। इसके अलावा अंडरपास मार्ग, लहोड्डा रजवाहा पटरी, अमीनगर सराय कैनाल रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। अधिकारी और एंबुलेंस भी जाम में फंसे नज़र आये जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस जाम की वजह है शादियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.