छपरा, अप्रैल 28 -- मृत युवक एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी दाउदपुर(मांझी)। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग ( एनएच 531) पर नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर व रक्षा ब्रह्म स्थान के बीच एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत युवक एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र गोलू सिंह बताया जाता है। जख्मी युवक उसी गांव के मोहन सिंह का 23 वर्षीय पप्पू कुमार सिंह बताया जाता है। घटना रविवार की देर शाम की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक गोलू अपने साथी के साथ दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव से अपने मामा के घर से वापस अपने गांव माने जा रहा था तभी दोनों नंदलाल सिंह कालेज व रक्षा ब्रह्म स्थान के बीच एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.