गोपालगंज, जून 24 -- - छत पर सो रहे थे परिजन, पीछे से घुसे चोरों ने उड़ाए सामान - डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ले गए चोर,पुलिस कर रही छानबीन थावे,एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन शिवटहल राय के टोला गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। गृहस्वामी केशव साह के अनुसार परिवार के लोग छत पर सोए हुए थे। आधी रात को खटपट की आवाज सुनकर जब वह नीचे उतरे, तो ताले टूटे, सामान बिखरे और अलमारी व पेटी खुली पड़ी थीं। चोरी गए सामान में 36 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात और नये कपड़े शामिल हैं। बताया गया कि उनकी भतीजी की शादी तय हो चुकी थी। जिसे लेकर सारी तैयारियां की गई थीं। थानाध्यक्ष दिनेश यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...