मुरादाबाद, अगस्त 4 -- मझोला थाना के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी का कटघर के रामपुर दोराहा निवासी आकाश सैनी से प्रेम प्रसंग था। आकाश उसकी बेटी से शादी करना चाहता है। आरोप लगाया कि दो अगस्त की रात आरोपी आकाश अपने भाई सचिन व राजेंद्र और पिता लालजी के साथ मिलकर युवती को बहलाफुसला कर शादी करने के लिए अगवा कर ले गया। एसएचओ मझोला जयंतीपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसके दोनों भाई और पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.