हल्द्वानी, फरवरी 8 -- जवाहर नगर, वनभूलपुरा निवासी युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा युवती से छेड़छाड़ की भी कोशिश, आरोपी की तलाश तेज हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा निवासी एक युवक ने क्षेत्र की ही रहने वाली युवती का शादी के लिए अपहरण कर लिया। आरोपी उसे गौला नदी की ओर ले गया। युवती के विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थरों से वार कर घायल कर दिया। युवती बमुश्किल जान बचाकर किसी तरह वापस लौटी। युवती की दादी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि जवाहर नगर, वनभूलपुरा का रहने वाला अन्ना नाम का युवक लंबे समय से उनकी पोती को परेशान कर रहा है। पोती जब भी अपने काम से बाहर निकलती है तो युवक उसका पीछा करता है और शादी करने के लिए दबाव डालता है। रास्ते में अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ भी करता ...