बरेली, जनवरी 20 -- भोजीपुरा। भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी भूरे खां ने बताया कि उनकी फरीदपुर के गांव गौसगंज सराय में ससुराल है। उनके साले अमान खां की शादी होने वाली है, जिसके लिए वह उन पर घर बेचकर दो लाख देने का दबाव बना रहा था। उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो 20 दिसंबर को अमान खां अपने भाई आमीन खां, बाबू व छोटे फौजी ने उनके घर आकर मारपीट की। उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन मेडिकल कराने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...