नोएडा, दिसम्बर 15 -- दनकौर। दनकौर निवासी सुनैना और भावना दो बहनों के पिता की कुछ वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। परिवार में उनकी बुजुर्ग मां और एक भाई हैं। दोनों बहनें मां के साथ मिलकर काफी समय से मजदूरी कर अपनी शादी के लिए रुपये एकत्र कर रही हैं। उन्हें रविवार को जानकारी हुई कि उनके खाते से साइबर ठगों ने ढाई लाख रुपये निकाल लिए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...