संभल, फरवरी 2 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र में रविवार रात बहन के निकाह की खुशियों में शरीक 16 वर्षीय किशोर ने अचानक घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त बहन की विदाई की तैयारी चल रही थी, उस वक्त घर में भाई का शव फंदे पर झूलता मिला। इस आत्मघाती कदम से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाक्षेत्र में शहर के मोहल्ला जगत निवासी मुकीम खान उर्फ चांद की बेटी शाजिया का निकाह रविवार शाम शहर के एक मैरिज हॉल में चल रहा था। निकाह और दावत का कार्यक्रम जारी था और परिवार खुशियों में डूबा हुआ था, तभी अचानक यह खुशी मातम में बदल गई। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद मुकीम खान का 16 वर्षीय बेटा हमजा अपनी मां शकीला से घर की चाबी लेकर घर पहुंचा और फांसी के फंदे पर झूल गया। कुछ समय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.