प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 17 वर्षीय बेटी को 16 मार्च को करीब दस बजे दिन में गांव के ही कुछ लोग उसे शादी का झांसा देकर मुम्बई ले गए। करीब दस दिन तक अपने कमरे में रखा। जब बेटी शादी की बात करती तो उसे गालियां देते हुए मारते पीटते और जान से मारने की धमकी देते। किसी तरह उसकी बेटी वहां से जान बचाकर 26 मार्च को घर पहुंची तो आप बीती बताई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अभिषेक पटेल, रामलखन यादव, इन्द्रपाल पटेल उर्फ धनमन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.