हापुड़, फरवरी 22 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी निवासी महिला से शादी के दो दिन बाद ही देवर ने मारपीट कर दी। बहन के विरोध करने पर देवर उससे रंजिश रखने लगा। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में बाबूगढ़ छावनी निवासी गौरी ने बताया कि उसकी शादी 11 जून 2023 को जनपद हाथरस थाना चंद्रपा के कपूरा निवासी विष्णु के साथ हुई थी। वहीं मेरी बहन गीता की शादी मेरे देवर प्रमोद कुमार के साथ हुई हैं। शादी के दूसरे ही दिन देवर प्रमोद कुमार ने शराब के नशे में गीता से मारपीट कर दी। जब उसको बचाने पहुंची तो उसकी बात को लेकर प्रमोद उससे रंजिश रखने लगा। प्रमोद के द्वारा लगातार मारपीट करने के कारण बहन गीता मायके में रह रही है। इसके बाद से देवर प्रमोद कुमार, पति विष्णु और ससुर ऋषि...