बस्ती, जून 1 -- महादेवा। विकास खंड बनकटी क्षेत्र के बेहिल गांव में दूल्हे के माता-पिता का विवाह के दिन मनरेगा कार्य में हाजरी लगना चर्चा का विषय बना हुआ है। बेहिल गांव निवासी गंगाराम ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत किया है कि मेरे गांव के ही एक व्यक्ति के बेटे की शादी 29 मई को थी। जिसकी बारात 29 मई को गई। शादी के दिन तथा अगले दिन भी दूल्हे के माता-पिता का 29 और 30 मई को गांव में ही चल रहे मनरेगा कार्य के मास्टर रोल में हाजरी चढ़ा दी गई है, जो की जांच का विषय है। गंगाराम ने अपने शिकायत में बताया कि यह लोग शादी जैसे व्यस्ततम मांगलिक माहौल में भी बेहिल गांव में एक किलोमीटर के कच्ची रोड पर चल रहे मनरेगा कार्य में 26 से 30 मई तक प्रतिदिन उपस्थिति रहना मनरेगा के कार्य की सत्यता रिपोर्ट पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। इस मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.