बिजनौर, फरवरी 20 -- मुरादाबाद हाईवे पर स्थित डायमंड कॉलोनी में एक दूल्हे की बारात जाने के समय बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने उसके घर का कनेक्शन काट दिया। बारात में जाने से पहले दूल्हे ने बिजलीकर्मी से खूब मिन्नत की कि शादी का घर है, रिश्तेदार आए हैं परेशानी होगी, लेकिन लाइनमैन ने एक न सुनी और खंभे पर चढ़ कर कनेक्शन काट दिया। दूल्हे दावा है कि बिल भी जमा था उसके कनेक्शन पर कोई बकाया नहीं था। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लखनऊ तक हड़कंप मचा तो विभाग ने अगले दिन शुक्रवार को बारात वापस आने के बाद कनेक्शन जुड़वा दिया। अधिशासी अभियंता संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं था, जानकारी होते ही उन्होंने मानवीय आधार पर कनेक्शन जुड़वा जुड़वाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे स्थित डायमंड...