नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- केरल से एक दिल छूने वाली खबर सामने आई है। वहां आस-पास मौजूद जिस किसी भी इंसान ने यह दृश्य देखा या फिर इसकी खबर सुनी उन्हें शाहिद कपूर और अमृता राव अभिनीत विवाह फिल्म की याद आ गई। दरअसल, यहां पर एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ही एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इसमें उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जब यह बात लड़के वालों को पता चली तो दूल्हे ने शादी रद्द करने के बजाय उसी शुभ मुहूर्त पर शादी करने का फैसला किया। इसके लिए लड़की वाले भी राजी हो गए और अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में ही उन दोनों ने शादी कर ली। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह अनोखी शादी कोच्चि के लेकशोर हॉस्पिटल में हुई। यहां पर अलप्पुझा के कोम्माड़ी की रहने वाली अवनी की शादी थुंबोली के शेरॉन से शुक्रवार को होनी थी। लेकिन शाम को ब्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.