कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस दिन पहले एक साथ गायब हुई सगी बहनें शादी के दबाव व आत्म निर्भर बनने की उम्मीद लेकर घर से भागी थीं। पटहेरवा पुलिस ने दोनों को झारखंड से बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह उन्हें परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले पुलिस ने परिजनों व दोनों युवतियों को एक दूसरे से खुलकर अपनी बात रखने व परस्पर सामंजस्य से ही आगे की राह चुनने की नसीहत भी दी। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस दिन पहले दो बहनें अचानक स्कूल जाने के बहाने घर निकलीं और गायब हो गयी। घर नहीं पहुंची लड़कियों की मां ने उन्हें बहुत ढूढा लेकिन उनका पता नहीं चला। लड़कियों की माता ने पुलिस को तहरीर देकर उन्हें ढूढने की गुहार लगायी। पटहेरवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस उनके मोबाइल की सीडीआर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.