बुलंदशहर, फरवरी 24 -- क्षेत्र के एक गांव में शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जलाने का आरोप लगाया गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने पति सहित चार के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली के गांव भूड़ नगरिया निवासी संजय पुत्र मूलचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन राखी ने अपनी मर्जी से तीन माह पूर्व डिबाई क्षेत्र के गांव औखंद के मूल निवासी एवं हाल निवासी गालिबपुर के उमेश पुत्र प्रेमपाल के साथ विवाह किया था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्ह...