अमरोहा, जनवरी 30 -- दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को शादी के तीन महीने बाद ही तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौबतखाना निवासी अहमद अली ने अपनी बेटी काजल की शादी 24 नवंबर 2023 को दिल्ली के न्यू सीमापुरी इंद्रा मार्केट निवासी जावेद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उस पर मायके से पांच लाख रुपये और बुलेट दिलाने का दबाव बनाया जाता था। विरोध पर मारपीट की जाती थी। दुबई में रहने वाली ननद नूर भी यहीं आई हुई थी। उसने भी काजल को प्रताड़ित किया। शादी के तीन महीना बाद ही पति जावेद ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया और बाद में काजल को घर से निकाल दिया। फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.