वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 5 -- मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में गुलाबबाड़ी पुराना शिव मंदिर इलाके में रहने वाला आनंद (24) प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पिता संतोष सिंह, मां मधु और एक बहन मनीषा है। बहन मनीषा ने बताया कि तीन माह पूर्व आनंद की शादी संभल जिले के गांव भरथल निवासी कोमल से हुई थी। आरोप लगाया कि आनंद की पत्नी फोन पर अपने एक रिश्तेदार युवक से बात करती रहती थी। इसको लेकर आनंद का उसकी पत्नी से विवाद हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.