कौशाम्बी, मई 24 -- विकास खंड मंझनपुर के बरैसा गांव की एक महिला को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत मिलने वाली सामग्री एडीओ समाज कल्याण मंझनपुर द्वारा नहीं दी गई। शादी के तीन माह बाद भी शासन द्वारा दी जाने वाली धनराशि व जेवरात नहीं मिलने पर पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत डीएम मधुसूदन हुल्गी से किया। बरैसा गांव निवासी शर्मीला देवी पत्नी अजय ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी शादी छह फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अन्तर्गत हुई है। शादी के तीन माह बाद भी एडीओ समाज कल्याण मंझनपुर द्वारा शासन द्वारा दिए जाने वाले जेवरात बिछिया, पायल, अंगूठी व धनराशि अभी तक नहीं दी गई है। इतना ही नहीं एडीओ ने पीड़िता के भाई से सुविधा शुल्क के रूप में दो हजार रुपया भी ऐंठ लिया है। यह भी आरोप लगाया कि जेवरात व धनराशि देने के लिए बार-बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.