जौनपुर, सितम्बर 7 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरैया गांव की दलित बस्ती निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार की रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के महज ढाई माह के बाद ही हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी संजना देवी तथा मां संगीता देवी घर पर रहती थीं। अभिषेक तथा उसका भाई डेढ़ माह पूर्व रोजी रोटी के लिए अहमदाबाद गए थे। शुक्रवार को संगीता अपने मायके चली गई। रात को संजना घर पर अकेले थी। रात को संगीता ने कई बार बहु संजना को हालचाल लेने के लिए फोन किया। उसका फोन नहीं उठा। बहू का फोन नहीं उठा तो वह घबराकर मायके के एक युवक के साथ आ गई। वहां पर दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो संजना फंदे से लटकी हुई थी। उसने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.