गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर खास में बीते मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति रामप्रवेश भारती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय विमला देवी पत्नी रामप्रवेश भारती की मौत मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में हुई थी। घटना के बाद ससुराल वाले बिना सूचना दिए बुधवार सुबह मझना नाला घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान विमला के भाई जितेंद्र (निवासी-रघवापुर, कोतवाली देवरिया) मौके पर पहुंचे और अपनी बहन की मौत पर सवाल उठाते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.