झांसी, जनवरी 9 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सनसनी खेज मामला सामने आया है। गांव वीरा में संदिग्ध परिस्थितियों में शादी के डेढ़ साल बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह बेसुध मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर बेटी को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊरानीपुर के गांव भदरवारा निवासी रेहाना की शादी बीते साल 15 मई को गांव वीरा र्धारा के रहने वाले शाहरुख से हुई थी। इनकी एक बेटी मासूम बेटी भी है। बीती रोज रेहाना घर पर थी। तभी सास से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। तभी वह अंदर गई। वहां उसने विषाक्त खा लिया। जिससे हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसकी हालत देखी तो दंग रह गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.