सिद्धार्थ, मार्च 9 -- शोहरतगढ़, हिंदुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में लड़की अपने शादी के कुछ घंटे पहले गांव के ही प्रेमी के साथ फरार हो गयी। सुबह सोकर उठते ही परिवार वालों को जानकारी होने पर लड़की को खोजने लगे। लड़की को दूसरे शहर में ले जाकर वहीं पर शादी करनी थी। जहां पर तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लड़के वाले बारात की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार रात में होने वाली शादी अधर में लटक गई। वर पक्ष के परिवार को खबर होने पर उन्होंने लड़की (वधु) से शादी करने से मना कर दिया। मेहमानों को शादी में आने से परिवार के लोग उन्हें दूरभाष से मना करने लगे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटे बाद लड़का और लड़की को बरामद कर पूछताछ के लिए थाने पर लाया। लड़की के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.